संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बृजमनगंज में दो प्रधानों के वित्तीय अधिकार पर रोक : जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

  महराजगंज : बृजमनगंज ब्लॉक के पृथ्वीपालगढ़ के प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है तो वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त दो सचिव प्रमोद सोनी व सर्वजीत गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटकी हैं। सूत्रों के अनुसार  वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता और जिला पंचायत के अवर अभियंता रफीउल्लाह को नामित किया गया। निर्देश दिया है जब तक ग्राम प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं होते हैं। तब तक प्रधान के सभी प्रशासनिक कार्यों और वित्तीय अधिकारों का निर्वहन तीन सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण में मिली थी बड़ी कमियां जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की ओर से 22 जनवरी को ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गढ़ में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-2025 में जांच में यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि को नियमों के अनुसार व्यय नहीं किया गया है। विकास कार्यों में केवल एक इंटरलॉकिंग कार्य ही कराया गया। जबकि प्राथमिक विद्यालय और दिव्यांग शौचालय के प्लास्टर जीर्ण-शीर्ण मिल...

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन संपन्न

चित्र
   - 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन  महराजगंज। शहर के एक होटल में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा रही। संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ग्राम पंचायत अधिकारियों की शासन संबंधी अधिकाशं समस्याएं हैं जो काफी दिनों से लंबित हैं।जिसमें शैक्षिक योग्यता उन्नयन , पेग्रेड , वाहन भत्ता सम्मिलित है। लेकिन शासन के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।जिससे कर्मचारी हतोत्साहित हैं । स्थानीय स्तर पर पंचायती राज अधिनियम को बिना ध्यान दिए ग्राम पंचायतों से अलग अलग कार्य कराए जा रहे है जो अधिनियम के विपरीत है।  जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। विभाग हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है।  इस दौरान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश , आनन्द पांडेय, सुधीर सिंह, योगेश मद्देशीय, पिंटू गुप्ता,एकलाख अहमद, विकास सिंह, परमेश्वर दुबे ,एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय मौ...