बृजमनगंज में दो प्रधानों के वित्तीय अधिकार पर रोक : जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
महराजगंज : बृजमनगंज ब्लॉक के पृथ्वीपालगढ़ के प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है तो वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त दो सचिव प्रमोद सोनी व सर्वजीत गुप्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटकी हैं। सूत्रों के अनुसार वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता और जिला पंचायत के अवर अभियंता रफीउल्लाह को नामित किया गया। निर्देश दिया है जब तक ग्राम प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं होते हैं। तब तक प्रधान के सभी प्रशासनिक कार्यों और वित्तीय अधिकारों का निर्वहन तीन सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण में मिली थी बड़ी कमियां जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा की ओर से 22 जनवरी को ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गढ़ में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-2025 में जांच में यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि को नियमों के अनुसार व्यय नहीं किया गया है। विकास कार्यों में केवल एक इंटरलॉकिंग कार्य ही कराया गया। जबकि प्राथमिक विद्यालय और दिव्यांग शौचालय के प्लास्टर जीर्ण-शीर्ण मिल...