चौदहवे वित्त का पैसा 10 दिनों में आएगी ग्राम पंचायत के खाते में- जिला पंचायती राज अधिकारी
लागू होगा पी एफ एम एस
महराजगंज।
चौदहवे वित्त का प्रथम किश्त 10 दिनों के अंदर ग्राम पंचायत के खाते में आ जायेगा। 1 नवंबर से pfms प्रणाली लागू होगी। इसके तहत पहले सामग्री आपूर्ति होगी, पुनः उसका बिल बाउचर प्रिया साफ्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और बैंक इनोवाइस जनरेट कर उसे बैंक को भेजी जाएगी तथा उससे आपूर्तिकर्ता के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
उक्त बातें जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने पंचायत सचिवों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि पहले से अंतर सिर्फ इतना है कि अब वर्क आई डी एवं बाउचर के सापेक्ष ही भुगतान होगा। यह प्रक्रिया ज्यादे पारदर्षिता लाएगी। अनावश्यक भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए। श्री त्यागी ने ग्राम पंचायत विकास योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि पूरक कार्ययोजना में आगनवाड़ी शौचालय बेबी फ्रैंडली स्कूल शौचालय चाइल्ड फ्रेंडली बनवाना, सफाई किट, वाल पेंटिंग, गांव के अंदर की कच्ची गलियों को पक्की बनाना अवश्य सम्मिलित करेगे तथा इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य जो आवस्यक हो शामिल किए जाएंगे। इसमे शौचालय प्रथम वरीयता पर होगा जिसे हर हाल में 15 नवम्बर तक पूरा कर लेना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शासन ने सोलर लाइट एवं स्ट्रीट लाइट की खरीद को प्रतिबंधित कर दिया है। बिना gst किसी भी बिल का भुगतान हुआ तो संबंधित सचिव को जिम्मेदार माना जायेगा।
श्री त्यागी ने छठ पूजा पर तत्काल तालाबो की सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने हैंडपम्प रिबोर पर चर्चा करते हुए कहा कि 15 नवम्बर तक हर हाल में रिबोर योग्य हैंडपम्प रिबोर हो जाने चाहिए। स्थलवार रिबोर को प्लान में शामिल कर यह कार्य करवाये। रिबोर प्रत्येक हैंडपम्प पर लाल पेंट से रिबोर लिखना आवस्यक होगा तथा रिबोर शब्द के नीचे दिनांक लिखना होगा तथा उसका जिओ टैगिंग भी करनी होगी तब जाकर उसका भुगतान करना है। स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा करते हुए dpro ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में खाता निधि 6 का खाता निही खुला है वे कल दिनाक 17 /10/2017 तक अपना खाता खोलवाकर हमे उसकी सूचना उपलब्ध करा दे। पहले चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 दिन के अंदर 25-25 शौचालय का पैसा भेज जाएगा। लेकिन लक्ष्य यह होना चाहिए कि प्रत्येक दिन काम से कम 1 शौचालय प्रत्येक ग्राम पंचायत में अवश्य बने। इसके लिए 1 स्वच्छाग्रही प्रत्येक गॉव में होना चाहिए। प्रत्येक गांव से तीन राजमिस्त्रियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिला पंचायती राज अधिकारी ने परफार्मेन्स ग्रांट के लिए आवेदन भी मांगे। उन्होंने कहा कि वे पंचायते जिनकी आय में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में वृद्धि हुई हो तथा 15-16 एवं 16-17 का आडिट कर चुकी हो वो आवेदन कर सकती है। आवेदन के साथ आडिट रिपोर्ट लगन जरूरी है।
उन्होंने शौचालय के संबंध में बताया कि शासन से शौचालय हेतु 10000 प्राप्त होता है तथा 2000 पानी की टंकी के लिए होता है। यदि पानी की टंकी नही बनती है और भुगतान 12000 हुआ है तो जिम्मेदारी सचिव की होगी।
अंत मे उन्होंने कहा कि पारदर्शिता लाने के लिए गत वर्ष के कार्यो की वाल पेंटिंग करा कर जिओ टैगिंग आवश्यक है। दीवाली के पूर्व गांव में जगह जगह स्वच्छता नारे लिखवाये जाए। दीपावली की शुभकामना के साथ उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया। प्रशिक्षण सत्र को सहायक जिला पंचायती राज अधिकारी नित्यानंद, जिला परियोजना प्रबंधक दिव्यांशु, जिला स्वच्छता प्रेरक परिमा सलगर ने भी संबोधित किया। इस सत्र में सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा पंचायत सचिव प्रतिभाग किये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें