ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3 मई को

 ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3 मई को 




पंचायत समाचार। 
    ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक मई को जनपद मुख्यालय पर एक रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायती राज की समस्याओं एवं उनके सुधार विषय पर विचार मंथन करेंगे। 
    
इस बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत संपर्क के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। 
उक्त जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दिया। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायती राज संस्थाओं में ग्राम पंचायतें प्रमुख भूमिका निभा रही है। विकास के हर बिंदु पर सभी विभागों द्वारा ग्राम पंचायत की ओर ही देखा जाता है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत अत्यधिक दबाव में कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्मिक होने के नाते पंचायत सचिवों पर भी अत्यधिक दबाव है। इस बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से संबंधित सभी विषयों पर विचार किया जाएगा। इसमें स्थानीय कार्य प्रणाली से लेकर सेवा संबंधी समस्याएं सम्मिलित है। बैठक के माध्यम से जो समाधान निकलेगा उसे जनपद एवं राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन संपन्न

चौदहवे वित्त का पैसा 10 दिनों में आएगी ग्राम पंचायत के खाते में- जिला पंचायती राज अधिकारी