स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- संतोष


महिला जागरूकता से ही प्राप्त होगी सम्पूर्ण स्वच्छता - गुलाब पाठक लक्ष्मीपुर महराजगंज । आज हमारा समाज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। गंदगी के कारण हमारी भावी पीढ़ी कमजोर होती जा रही है। इसलिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने सम्पूर्ण स्वच्छता के अभियान को चलाया है। इस अभियान में सर्वाधिक भूमिका महिलाओ की है। अगर वो इस समस्या के प्रति गम्भीर होती है तो निश्चित रूप सेहमर समाज इस बारे लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। उक्त बातें विकास खंड लक्ष्मीपुर के सभागार में जिला स्वच्छता समिति महराजगंज के तत्वावधान में आयोजित महिला जागरूकता स्वच्छता संगोष्टि में बतौर मुख्य वक्ता जिला परामर्शक ओ डी एफ वार रुम संतोष शुक्ल ने कही। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र परिवारों को यदि शासन द्वारा शौचालय बनवाने का फण्ड नही मिला है तो वे सचिव सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से अनुबंध कर शौचालय का निर्माण कराये। फण्ड उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। संगोष्टि की अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने कहा कि सम्पूर्ण स्वकच्छता का लक्ष्य महिलायों के जागरूक होने से ही प्राप्त किया जा सकता है क्योकि एक महिला ही परिवार के अचार का नियामक होती है। स्वकच्छता के लक्ष्य को पाने के लिए सोच बदलनी होगी। संगोष्ठी का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह ने किया। डॉ सिंह ने सी एल टी एस विधा से प्रतिभागियों को उनके पंचायतो को ओ डी एफ करने एवं सम्पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्टि में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार यादव ने भी सहभागिता की। संगोष्टि में मुख्यरूप से महिला ग्राम प्रधान, महिला बी डी सी सदस्य, महिला सफाईकर्मी,अपने पतियों के साथ तथा विकास खंड के सभी स्वच्छता ग्राहियों ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि इस संगोष्टि मे आगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी आमंत्रित किया गया गया था परंतु उनलोगों ने संगोष्टि का बहिष्कार किया। संगोष्टि में खंड प्रेरक रजनीश मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेशराय,सुरेश कुमार, राम मैदान मौर्य, शिवसागर पांडेय, कृष्ण मोहन वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राम नाथ, मिलिंद चौधरी, सफाई कर्मचारी सतीश, सुरेश,गुड्डू, आदि ने महत्वपूर्ण bhumika निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3 मई को

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन संपन्न

चौदहवे वित्त का पैसा 10 दिनों में आएगी ग्राम पंचायत के खाते में- जिला पंचायती राज अधिकारी