ग्राम वासियों ने ऐतिहासिक फैसला करते हुये ग्राम पंचायत के लिये ‘ स्वच्छ ग्राम टैक्स’ लगाने का फैसला
मिशन अन्त्योदय ग्राम में चयनित बेलासपुर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम वासियों ने ऐतिहासिक फैसला करते हुये ग्राम पंचायत के लिये ‘ स्वच्छ ग्राम टैक्स’ लगाने का फैसला किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार गॉव को स्वच्छ रखने के लिये स्वय संसाधन जुटाने का प्रयास करेगा और इस दिशा में पहला कदम होगा कि ग्राम पंचायत का प्रत्येक परिवार रू0 15 प्रति माह टैक्स देगा जिसे ग्राम पंचायत निधि में जमा कर स्वच्छता अभियान पर खर्च किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान मो0 यासीन ने बताया कि इस टैक्स से ग्राम पंचायत की कुल रू0 54000 की आय होगी तथा यह पूरे ब्लाक ही नही बल्कि जिले के लिये भी अपने आप में नई सोच है जिसके लिये सभी ग्राम वासी बधाई के पात्र है। मिशन अन्त्योदय पखवारा के क्रम में 8 अक्टूबर को सामूहिक सफाई अभियान 9 अक्टूबर को बाल सभा 10 अक्टूबर को महिला सभा 11 अक्टूबर को वृक्षारोपड़ 12 अक्टूबर को प्रभातफेरी 13-15 को अन्त्योदय लाभार्थी सर्वे अक्टूबर को सम्पन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बेलास पुर की लगभग 80 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती है। उक्त खुली बैठक ग्राम निधि की पूरक कार्य योजना, मनरेगा कार्य योजना तथा स्वच्छता एवं समृद्धि पखवाड़ा के कार्ययोजना के विषय पर आयोजित थी। बैठक में ब्लाक लक्ष्मीपुर से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुनील तिवारी आमन्त्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक का सचालन ग्राम पंचायत अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिंह ने किया।



एक सराहनीय प्रयास और एक उदाहरण भी ग्राम पंचायत की आय के श्रजन का
जवाब देंहटाएं