उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन संपन्न
- 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। शहर के एक होटल में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अधिवेशन शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा रही। संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ग्राम पंचायत अधिकारियों की शासन संबंधी अधिकाशं समस्याएं हैं जो काफी दिनों से लंबित हैं।जिसमें शैक्षिक योग्यता उन्नयन , पेग्रेड , वाहन भत्ता सम्मिलित है। लेकिन शासन के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।जिससे कर्मचारी हतोत्साहित हैं । स्थानीय स्तर पर पंचायती राज अधिनियम को बिना ध्यान दिए ग्राम पंचायतों से अलग अलग कार्य कराए जा रहे है जो अधिनियम के विपरीत है।
जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा। विभाग हमेशा अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा रहता है।
इस दौरान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश , आनन्द पांडेय, सुधीर सिंह, योगेश मद्देशीय, पिंटू गुप्ता,एकलाख अहमद, विकास सिंह, परमेश्वर दुबे ,एडीओ पंचायत संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय मौजूद, गुड्डू प्रसाद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति जायसवाल ने किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें