संदेश

सितंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रदेश की बड़ी ग्राम पंचययतों का होगा टेक्निकल ऑडिट

चित्र
  महराजगंज के परतावल और बृजमनगंज के एक एक गांव का होगा ऑडिट लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों में हुए कामों की जांच कराएगी। यह तकनीकी परीक्षण सैम्पलिंग के आधार पर किया जाएगा। 14वें केंद्रीय वित्त, चतुर्थ राज वित्त व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के पैसे से निर्माण, मरम्मत एवं रखरखाव के हुए कामों को देखा जाएगा कि वह जमीन पर उतरे हैं या नहीं। तकनीकी परीक्षण के लिए गठित कमेटी सन 2015—16 से 2017—18 तक हुए कामों का मूल्यांकन करेगी। सैम्पलिंग के आधार पर जांच के लिए राज्य भर से 150 ग्राम पंचायतों का चयन होगा। शासन ने सप्ताह भर के अंदर परीक्षण की रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि newstrack.com / अपना भारत, विभाग के घोटालों का लगातार खुलासा कर रहा है। दरअसल जीरो टालरेंस की नीति को लेकर सत्ता में आयी योगी सरकार को पंचायतीराज विभाग के कामों की ढेरों शिकायतें मिलती रही हैं। इसको देखते हुए तय किया गया कि ग्राम पंचायतों के कामों का तकनीकी परीक्षण करा लिया जाए। चूंकि प्रदेश में 75 जिले हैं। आबादी के लिहाज से भी यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है तो तय किया गया कि हर जिले की दो ग...

आगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भारी हुंकार, मांगा राज्य कर्मी का दर्जा

चित्र
लक्ष्मीपुर महराजगंज। आज दोपहर 12 बजे सैकड़ो की संख्या में आगनवाड़ी करकर्त्रीयो ने जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मुख्यालय लक्ष्मीपुर पर प्रदर्शन किया। जलुश को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक भानु शुक्ल ने कहा कि हमारा यह आंदोलन राज्य कर्मचारी का दर्जा पाने तक चलता रहेगा। मानदेय के नाम पर मात्र 4000 रुपये देकर सरकार हमारी शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि आगनवाड़ी कर्मी 12 माह करती है उन्हें ग्रीष्म या शारद किशी भी प्रकार का अवकाश नही मिलता है और मानदेय मात्रा 11 माह का मिलता है। आगनवाड़ी कार्यकर्त्री अब यह भेदभाव सहने वाली नही है। अंत मे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौप गया। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार यादव ने प्रदर्शन करियो को आश्वाशन दिया कि उनकी मांगों को उचित माध्यम से शासन को अवगत करा दिया जाएगा।

सतत विकास को दृष्टिगत रखते हुये संसाधनों का उपयोग करना ही वास्तविक विज्ञान - आशीष

चित्र
              सतत विकास को दृष्टिगत रखते हुये संसाधनों का उपयोग करना ही वास्तविक विज्ञान है। नई पीढी में इस विचारधारा का सम्वहन शिक्षकों का गुरूतर दायित्व है। उक्त बातें राजकीय जुबिली इण्टर कालेज गोरखपुर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा समर्थित एवं प्रायोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस के तत्वावधान में ‘‘विज्ञान प्रौद्यौगिकी एवं नवाचार-सतत विकास के लिये’’ विषय पर आयोजित एक दिवशीय जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में बतौर मास्टर ट्रेनर डाॅ आशीष कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस में प्रतिभाग करने के लिये छात्रों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस की बेबसाईट ncsc.co.in   पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। मुख्य विषय से सम्बन्धित आठ उप विषय है जिसमें 1-प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन 2-खाद्य सामग्री एवं कृषि 3- ऊर्जा 4- स्वास्थ्य सफाई एवं पोषण 5-हमारी जीवन शैली एवं आजीविका 6- आपदा प्रबन्धन 7-पारम्परिक ज्ञान प्रणाली ’8- दिव्यांगो के लिये सुगमता सम्मिलित है। डाॅ...

स्वच्छता - किसकी और कितनी जिम्मेदारी

चित्र
विडम्बना है कि स्वच्छता का सीधा सम्बन्ध हमारी सेहत से होने के बाद भी हमारे समाज में स्वच्छता को लेकर कभी कोई गम्भीर किस्म का काम तो दूर, सार्थक चर्चा तक नहीं होती। हाँ, कभी-कभार कुछ बातें जरूर होती है पर वे बातें भी ज्यादातर रस्मी तौर पर ही कर ली जाती है। इधर अब की सरकारों ने स्वच्छता पर फोकस करना शुरू तो किया है पर अब भी यह सरकारीकरण से बाहर आकर लोगों के लिये जन अभियान का रूप नहीं ले पा रहा है। महात्मा गाँधी ने सफाई की कीमत 1910–20 के दशक में ही समझ ली थी और उन्होंने इसके महत्त्व पर रोशनी डालते हुए यहाँ तक कहा था कि स्वच्छता आजादी से भी अधिक महत्त्वपूर्ण है। लेकिन गाँधी की इस बात को हम या तो भूल गए या अब तक नहीं समझ पा रहे हैं। इसके लिये अब भी सरकारों को निर्मल भारत और स्वच्छता अभियान चलाने पड़ रहे हैं। बात–बात पर गाँधी का अनुसरण करने की बातें करने वाले भी अपने परिवेश की साफ़–सफाई के लिये खुद भी जवाबदेह नहीं हो पा रहे हैं। लगता है कि हम अपनी सेहत को ठीक रखने या उसकी चिन्ता करने का काम भी सरकार के हवाले कर चुके हैं। जो स्वच्छता हमें अपने आसपास रखनी चाहिए उसके लिये भी अब हम सरकार...

प्रधान संघ ने किया समान अधिकार की मांग

चित्र
महराजगंज लक्ष्मीपुर। प्रधान संघ लक्ष्मीपुर एवं नौतनवा के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी नौतनवा से मुलाकात कर समान अधिकारों की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रधान संघ के अध्यक्ष भीमसेन सिंह एवं राजू दुबे ने किया। ज्ञापन की मुख्य बातें इस प्रकार है- ।1-यह कि पंचायतिराज व्यवस्था के अनुसार सिधे जनताद्वारा चुने जाने के बाद प्रधान को जनप्रतिनिधि का दर्जा मिल जाता है।तो उसे वह सुविधा क्यों नही मिलती जो जनप्रतिनिध अधिनियम के तहत सांसदो ,विधायको को मिलती है?2-यह कि क्या लोकसभा,विधानसभा,विधानपरिषद में सिर्फ सांसदो ,विधायको के वेतन,भत्ता,महँगाई,फरनिचर, आदि का एक ही बिल ऐसा है।जो पुरे देश में देशभक्ति से सराबोर है जिसे इस देश के सांसद,विधायक निर्विवाद शंखनाद कर विना जुता चप्पल चले एक मत होकर पारित कर लेते है?तो हमारा भी वेतन,भत्ता ,पेंशन विधानसभा में बिना जुता चप्पल चले एक मत से पारित हो।3-यह कि राज्यकर्मचारी60वर्ष उम्र तक सेवा करके पेंशन का भागीदार वुढापे में नहीं बन सकता।और पंचायतप्रतिनिध भी पाँच साल के लिए चुने ...

स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण- संतोष

चित्र
महिला जागरूकता से ही प्राप्त होगी सम्पूर्ण स्वच्छता - गुलाब पाठक लक्ष्मीपुर महराजगंज । आज हमारा समाज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। गंदगी के कारण हमारी भावी पीढ़ी कमजोर होती जा रही है। इसलिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने सम्पूर्ण स्वच्छता के अभियान को चलाया है। इस अभियान में सर्वाधिक भूमिका महिलाओ की है। अगर वो इस समस्या के प्रति गम्भीर होती है तो निश्चित रूप सेहमर समाज इस बारे लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा। उक्त बातें विकास खंड लक्ष्मीपुर के सभागार में जिला स्वच्छता समिति महराजगंज के तत्वावधान में आयोजित महिला जागरूकता स्वच्छता संगोष्टि में बतौर मुख्य वक्ता जिला परामर्शक ओ डी एफ वार रुम संतोष शुक्ल ने कही। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र परिवारों को यदि शासन द्वारा शौचालय बनवाने का फण्ड नही मिला है तो वे सचिव सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से अनुबंध कर शौचालय का निर्माण कराये। फण्ड उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। संगोष्टि की अध्यक्षता करते हुए सहायक विकास अधिकारी गुलाब पाठक ने कहा कि सम्पूर्ण स्वकच्छता का लक्ष्य महिल...

शौचालय बनवाओ, पैसा पाओ- पंचायतीराज विभाग

महराजगंज लक्ष्मीपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवारा के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा 15/09/2017 से 2/10/2017 के बीच प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में ग्राम वासियो को सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान से जोड़ने का आह्वान किया जा रहा है तथा ग्राम वासियो से ही उक्त लक्ष्य की प्राप्ति कैसे होगी, सुझहव मंगा जा रहा है। शासनादेश के अनुरूप इस दौरान अधिक से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार जिस ग्राम पंचायत में शौचालय हेतु धनराशि उप्लपढ नही है वहां अनुबंध पत्र जारी कर शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। शौचालय निर्माण के 1 सप्ताह में धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। इस गतिविधि पर जिलापंचयती राज अधिकारी महराजगंज स्वयं निगरानी कर रहे है उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार 2018 तक पूरे प्रदेश को ओ डी एफ घोषित करने का लक्ष्य रखी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कटाइकोट मदरहना, बेलाशपुर, में एक खुली बैठक का आयोजन हुआ। इसमे ग्राम वासियो से शौचालय बनवाने हेतु अनुबंद किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन उनका शिलान्यास भी किया जाएगा।

विकास खंड लक्ष्मीपुर में होगी आज संगोष्ठी

महराजगंज लक्ष्मीपुर। आज दोपहर 1 बजे से विकास खंड लक्ष्मीपुर के सभागार में पंचायतीराज विभाग की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संगोष्टि मे क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर के समस्त महिला बी डी सी, समस्त महिला प्रधान, समस्त महिला सफाई कर्मी, समस्त आगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में डी पी आर ओ महराजगंज एवं दिल्ली से अन्य अतिथियों का आगमन होगा। उल्लेखनीय है कि पंचायती राज विभाग द्वारा 15 सितंबर से 2 ऑक्टोबर तक स्वच्छता ही सेवा नाम से पखवारा मनाया जा रहा है।