संदेश

बीवी के नाम पर नहीं गांठ सकेंगे रौब, प्रधान पत‍ि-सरपंच पत‍ि बने तो हो जाएगी जेल, सरकार कर रही तैयारी

  केंद्र सरकार पंचायतों में 'प्रधान पति' प्रथा रोकने के लिए सख्त सजा का प्रावधान करने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी समिति ने महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के कई सुझाव दिए हैं. बीवी प्रधान तो उसके नाम पर आप रौब नहीं गांठ पाएंगे. अगर ऐसा क‍िया तो जेल होनी तय मान‍िए. केंद्र सरकार पंचायतों में ‘प्रधान पति’, ‘सरपंच पति’ या ‘मुखिया पति’ जैसी प्रथा को रोकने के लिए सख्त सजा का प्रावधान करने जा रही है. पंचायती राज मंत्रालय की एक समिति ने इसकी सिफार‍िश की है. समिति का कहना है कि अगर कोई पुरुष रिश्तेदार महिला प्रतिनिधि की जगह काम करता हुआ पाया जाए तो उसे कड़ी सजा दी जाए. समिति ने अपनी रिपोर्ट में महिला जनप्रत‍िन‍िध‍ियों को ताकत देने के ल‍िए कई सुझाव द‍िए हैं. इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कुछ पंचायत समितियों और वार्ड समितियों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करना, ‘प्रधान पति’ प्रथा रोकने वाले लोगों को पुरस्कार देना, महिला लोकपाल की नियुक्ति करना और ग्राम सभाओं में महिला प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना शामिल है. इसके अलावा, समिति ने महिला पंचायत नेत...

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3 मई को

चित्र
  ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3 मई को  पंचायत समाचार।       ग्राम पंचायत अधिकारी संघ महाराजगंज की बैठक 3  मई  को जनपद मुख्यालय पर एक रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायती राज की समस्याओं एवं उनके सुधार विषय पर विचार मंथन करेंगे।       इस बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत संपर्क के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।  उक्त जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दिया। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायती राज संस्थाओं में ग्राम पंचायतें प्रमुख भूमिका निभा रही है। विकास के हर बिंदु पर सभी विभागों द्वारा ग्राम पंचायत की ओर ही देखा जाता है। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत अत्यधिक दबाव में कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्मिक होने के नाते पंचायत सचिवों पर भी अत्यधिक दबाव है। इस बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों से संबंधित सभी विषयों पर विचार किया जाएगा। इसमें स्थानीय कार्य प्रणाली से लेकर सेवा संबंधी समस्याएं सम्मिलित है। बैठक के माध्यम से जो समाधान...

चौदहवे वित्त का पैसा 10 दिनों में आएगी ग्राम पंचायत के खाते में- जिला पंचायती राज अधिकारी

चित्र
लागू होगा पी एफ एम एस महराजगंज। चौदहवे वित्त का प्रथम किश्त 10 दिनों के अंदर ग्राम पंचायत के खाते में आ जायेगा। 1 नवंबर से pfms प्रणाली लागू होगी। इसके तहत पहले सामग्री आपूर्ति होगी, पुनः उसका बिल बाउचर प्रिया साफ्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और बैंक इनोवाइस जनरेट कर उसे बैंक को भेजी जाएगी तथा उससे आपूर्तिकर्ता के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। उक्त बातें जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज त्यागी ने पंचायत सचिवों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि पहले से अंतर सिर्फ इतना है कि अब वर्क आई डी एवं बाउचर के सापेक्ष ही भुगतान होगा। यह प्रक्रिया ज्यादे पारदर्षिता लाएगी। अनावश्यक भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए। श्री त्यागी ने ग्राम पंचायत विकास योजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि पूरक कार्ययोजना में आगनवाड़ी शौचालय बेबी फ्रैंडली स्कूल शौचालय चाइल्ड फ्रेंडली बनवाना, सफाई किट, वाल पेंटिंग, गांव के अंदर की कच्ची गलियों को पक्की बनाना अवश्य सम्मिलित करेगे तथा इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य जो आवस्यक हो शामिल किए जाएंगे। इसमे शौचालय प्रथम वरीयता पर होगा जिसे हर हाल...

रजनीकांत त्रिवेदी पुनः चुने गए ग्राम पंचायत अधिकरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

चित्र
लखनऊ। रजनीकांत त्रिवेदी पुनः 2 वर्षो के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चुन लिए गए है। आज लखनऊ में सम्पन्न चुनाव में रजनीकांत त्रिवेदी को विजयी घोषित किया गया। संघटन के अन्य पदों पर विजयी उम्मीदवार इस प्रकेआर है-  2 श्री भोपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष 3  श्री दीवान सिंह    कोषाध्यक्ष  4 श्री वीरेन्द्र पृतापसिहं   महामंत्री 5  श्री राकेश दीक्षित    मंत्री 6  श्री मुन्ना लाल यादव  संगठन मंत्री 7   श्री उमेश यादव  संयुक्त मंत्री 8  श्री  कैलाश पति सिंह       ऑड़िटर इस अवसर पर सभी जिला अध्यक्षो ने प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई दी तथा संघटन को और मजबूत बनाने हेतु पूर्ण समर्पण का भरोसा दिया।

ग्राम वासियों ने ऐतिहासिक फैसला करते हुये ग्राम पंचायत के लिये ‘ स्वच्छ ग्राम टैक्स’ लगाने का फैसला

चित्र
मिशन अन्त्योदय ग्राम में चयनित बेलासपुर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम वासियों ने ऐतिहासिक फैसला करते हुये ग्राम पंचायत के लिये ‘ स्वच्छ ग्राम टैक्स’ लगाने का फैसला किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार गॉव को स्वच्छ रखने के लिये स्वय संसाधन जुटाने का प्रयास करेगा और इस दिशा में पहला कदम होगा कि ग्राम पंचायत का प्रत्येक परिवार रू0 15 प्रति माह टैक्स देगा जिसे ग्राम पंचायत निधि में जमा कर स्वच्छता अभियान पर खर्च किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान मो0 यासीन ने बताया कि इस टैक्स से ग्राम पंचायत की कुल रू0 54000 की आय होगी तथा यह पूरे ब्लाक ही नही बल्कि जिले के लिये भी अपने आप में नई सोच है जिसके लिये सभी ग्राम वासी बधाई के पात्र है। मिशन अन्त्योदय पखवारा के क्रम में 8 अक्टूबर को सामूहिक सफाई अभियान 9 अक्टूबर को बाल सभा 10 अक्टूबर को महिला सभा 11 अक्टूबर को वृक्षारोपड़ 12 अक्टूबर को प्रभातफेरी 13-15 को अन्त्योदय लाभार्थी सर्वे अक्टूबर को सम्पन्न होगा।      उल्लेखनीय है कि ग्राम बेलास पुर...

प्रदेश की बड़ी ग्राम पंचययतों का होगा टेक्निकल ऑडिट

चित्र
  महराजगंज के परतावल और बृजमनगंज के एक एक गांव का होगा ऑडिट लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पिछले तीन वर्षों में हुए कामों की जांच कराएगी। यह तकनीकी परीक्षण सैम्पलिंग के आधार पर किया जाएगा। 14वें केंद्रीय वित्त, चतुर्थ राज वित्त व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के पैसे से निर्माण, मरम्मत एवं रखरखाव के हुए कामों को देखा जाएगा कि वह जमीन पर उतरे हैं या नहीं। तकनीकी परीक्षण के लिए गठित कमेटी सन 2015—16 से 2017—18 तक हुए कामों का मूल्यांकन करेगी। सैम्पलिंग के आधार पर जांच के लिए राज्य भर से 150 ग्राम पंचायतों का चयन होगा। शासन ने सप्ताह भर के अंदर परीक्षण की रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि newstrack.com / अपना भारत, विभाग के घोटालों का लगातार खुलासा कर रहा है। दरअसल जीरो टालरेंस की नीति को लेकर सत्ता में आयी योगी सरकार को पंचायतीराज विभाग के कामों की ढेरों शिकायतें मिलती रही हैं। इसको देखते हुए तय किया गया कि ग्राम पंचायतों के कामों का तकनीकी परीक्षण करा लिया जाए। चूंकि प्रदेश में 75 जिले हैं। आबादी के लिहाज से भी यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है तो तय किया गया कि हर जिले की दो ग...

आगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भारी हुंकार, मांगा राज्य कर्मी का दर्जा

चित्र
लक्ष्मीपुर महराजगंज। आज दोपहर 12 बजे सैकड़ो की संख्या में आगनवाड़ी करकर्त्रीयो ने जलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मुख्यालय लक्ष्मीपुर पर प्रदर्शन किया। जलुश को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक भानु शुक्ल ने कहा कि हमारा यह आंदोलन राज्य कर्मचारी का दर्जा पाने तक चलता रहेगा। मानदेय के नाम पर मात्र 4000 रुपये देकर सरकार हमारी शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि आगनवाड़ी कर्मी 12 माह करती है उन्हें ग्रीष्म या शारद किशी भी प्रकार का अवकाश नही मिलता है और मानदेय मात्रा 11 माह का मिलता है। आगनवाड़ी कार्यकर्त्री अब यह भेदभाव सहने वाली नही है। अंत मे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौप गया। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार यादव ने प्रदर्शन करियो को आश्वाशन दिया कि उनकी मांगों को उचित माध्यम से शासन को अवगत करा दिया जाएगा।